प्रधानमंत्री नरेंद मोदी करेंगे आज वाराणसी में मेगा रोड शो,  ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्ट। 

लोकसभा चुनाव 2024 आज 13 मई को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। जहां वो नामांकन से पहले मेगा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो आज लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यर्पण कर प्रारंभ होगा। यह अस्सी, सोनारपुरा, जंगम बाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा। इस दौरान जगह-जगह पंडाल बनाए गए हैं जहां विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनका स्वागत करेंगे। इस रोड शो को देखते हुए ट्रैफ़िक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है और लोगों से सहयोग की अपील की है। पीएम मोदी पहले सिंह द्वार स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके बाद यहां से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक उनका रोड शो निकलेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। रोड शो में आने वाली भीड़ को देखते हुए काशी में कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। 

वाराणसी में आज दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान रामनगर चौराहे से बीएचयू की तरफ रास्ते पर आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान केवल रोड शो से संबंधित वाहन ही यहां से गुजर सकेंगे। पीएम मोदी के रोड में शामिल होने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। पिंजरा से आने वाली बसें जंसा बाजार, अकेलवा बाजार, लोटता थाना, लहरतारा, मंडुवाडीह चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा चौराहा, नीमामाई तिराहे पर खड़ी रहेंगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स