आईपीएल 2024 में 'विराट कोहली' ने छोटी पारी खेलकर एक बड़ा 'रिकॉर्ड' किया अपने नाम।  

कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल 2024 अभी तक काफी शानदार रहा है। वह इस सीजन में अच्छी लय में हैं और तेज रफ्तार से रन बना रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी विराट ने काफी तेज शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि वह छोटी पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका 3 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 1057 रन पूरे किए। वह अब आईपीएल में दिल्ली की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने आईपीएल में दिल्ली की टीम के खिलाफ अभी तक 1034 रन बनाए हैं। 

विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 13 मैचों में 66.10 की औसत और 155.16 की स्ट्राइक रेट से 661 रन बनाए हैं। इस सीजन में फिलहाल उनसे ज्यादा रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। इस दौरान वह 5 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स