राजकुमार राव फिल्म ‘श्रीकांत’ ने वीकेंड पर अपनी कमाई से मचाया उछाल।
राजकुमार राव एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार , चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड सहित कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं। फिलहाल एक्टर अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘श्रीकांत’ में अपनी दमदार एक्टिंग से खूब तारीफ बटोर रहे हैं। ‘श्रीकांत’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत थोडी धीमी रही लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। वह 2010 से 30 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। फिल्म में राजकुमार राव की जबरदस्त एक्टिंग और इसकी इंस्पायरिंग कहानी की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म की ओपनिंग थोड़ी ठंडी रही लेकिन वीकेंड पर इसने कमाल कर दिखाया और दमदार कलेक्शन कर डाला है।
श्रीकांत’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘श्रीकांत’ की कमाई में 86.67 फीसदी की तेजी आई और इसने 4.2 करोड़ की कमाई की। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 5.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘श्रीकांत’ का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 11.95 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर पिछले काफी समय से मायूसी पसरी हुई है। अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की मैदान सहित कईं फिल्में टिकट काउंट पर फुस्स साबित हुई हैं ऐसे में ‘श्रीकांत’ ने बॉक्स ऑफिस पर खोई रौनक लौटा दी है।
















































































Leave Your Message