शब्दों की फिसलन का बना 'पोस्टर', कुछ भी बोलो, कुछ भी करो, ये है राजनीती।
जब से राहुल गांधी पनौती शब्द से सुर्खियों में आए हैं, तभी से बीजेपी में पनौती शब्द को लेकर बवाल मचा हुआ है और इसी बात को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोप की जुबानी जंग और तेज हो गई है। इस बीच भाजपा ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
भाजपा ने पोस्ट किया 'ट्यूबलाइट' पोस्टर
दरअसल, भाजपा के एक्स हैंडल से एक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को फ्यूज ट्यूबलाइट बताया है। वहीं पोस्टर में ऊपर कोने में 'कांग्रेस प्रजेंट्स' लिखा है, जबकि इसके साइड में 'मेड इन चाइना' भी लिखा गया है। आखिरी में बड़े अक्षरों में 'राहुल गांधी in and as 'tubelight' लिखकर, बीजेपी ने एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने हाल ही में एक चुनाव जनसभा के दौरान पीएम मोदी को पनौती कहा था। वहीं अब भाजपा ने एक पोस्टर जारी करते हुए राहुल गांधी को फ्यूज ट्यूबलाइट बताया है।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के पोस्टर के हिसाब से एडिट करके डिजाइन किया गया है। इसमें सलमान खान की जगह राहुल गांधी की तस्वीर लगा दी गई है। इसके साथ ही भाजपा ने पोस्टर में कहा है कि 'कांग्रेस प्रजेंट्स, मेड इन चाइना, राहुल गांधी in and as 'tubelight'. इससे पहले भी भाजपा और कांग्रेस के बीच इस तरह के मामले देखने को मिले हैं।
चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को जारी किया नोटिस
हाल ही में राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में थे। यहाँ तक कि उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस तक भेज दिया। इससे पहले भी बयानबाजी के चलते राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जा चुकी है और एक बार फिर राहुल गांधी पर खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर खत्म नहीं हो रहा है।
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता के दो बयानों को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने कांग्रेस नेता को 25 नवंबर तक का समय दिया है। इस समय सीमा तक राहुल गांधी को अपना जवाब चुनाव आयोग को देना है। इसमें उनका पीएम को पनौती और जेबकतरा वाला बयान शामिल है। दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए, उन्हें पनौती कहा था और उनकी तुलना जेबकतरे तक से कर दी थी।
















































































Leave Your Message