गर्मी के मौसम में 'कच्चा प्याज' खाने के है जबरदस्त फायदे।

गर्मियों के दिनों में प्याज़ खाना है बेहद जरुरी यह सेहत के बहुत फायदेमंद होता है। कई बार लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण लू की चपेट में आ जाते हैं। जिससे लूज मोशन, उल्टी, घबराहट जैसी समस्या होने लगती है।  इससे बचने के लिए कुछ लोग तुरंत दवाइयों का सेवन कर लेते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाई खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।अगर आपको घबराहट, बेचैनी से छुटकारा पाना है, तो आप रोजाना खाने के साथ प्याज का सेवन कर सकते हैं। 

गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाने के फायदे 

1. लू से बचाए
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में अक्सर लोग लू की चपेट में आने से बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अगर कच्चा प्याज खाएंगे तो तापमान बढ़ने पर सेहत सुरक्षित रहेगी। इससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं नहीं होगी और लू से बच सकते हैं। 

2. शरीर को ठंडक पहुंचाए
एक्सपर्ट का कहना है जब गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगे तो कच्चा प्याज अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। कई गुणों से भरपूर प्याज ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और उसे पूरी तरह सुरक्षित रखता है। 
 

3. इम्यूनिटी बढ़ाए
प्याज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण किसी औषधी से कम नहीं होता है। इसमें सेलेनियम नाम का तत्व पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर शरीर को बीमारियों से दूर रखने का काम करता है। 
 
4. डाइजेशन दुरुस्त करे

हेल्थ एक्सपर्ट गर्मी के मौसम में प्याज के बेहद कारगर मानते हैं। उनका कहना है कि इसे खाने से हाजमा खराब नहीं होता है। अगर कच्चा प्याज और नींबू के रस वाला सलाद खाया जाए तो डाइजेशन सुधरती है और पेट की समस्याएं भी नहीं होती हैं। 
 
5. शुगर लेवल करे मेंटेन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी के मौसम में डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा प्याज फायदेमंद हो सकता है। यह शुगर लेवल मेंटेन रखने में मदद कर सकता है. इसमें सल्फर और क्वेर्सिटिन जैसे एंटी डायबिटिक कंपाउंड पहले से मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रख सकते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स