सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम हुए घोषित, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाज़ी।   

नई दिल्ली,सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का ही रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कक्षा 10 का रिजल्ट इस साल 93.60 प्रतिशत रहा है। सीआईएससीई आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2024 के रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के छात्रों अपने रिजल्ट का लगातार इंतजार कर रहे थे, जो आज पूरा हो गया है। बोर्ड ने 2024 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी पिछले साल 10वीं में 21.84 लाख विद्यार्थियों में से 20.16 लाख विद्यार्थी पास हुए। ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज की बात करे को वह 93.12 फीसद रहा। वहीं इस साल का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं की तरह ही 10वीं के रिजल्ट में भी उछाल देखने को मिली। इस साल लड़कियों ने लड़कों से 6.4% बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का कुल पास पर्सेंटाइल 91.52% और लड़कों का 85.12% है। वहीं, ट्रांसजेंडर छात्रों का पास पर्सेंटाइल पिछले साल के 60% के मुकाबले इस साल 50% कम हो गया। बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में तमिल नाडु का तिरुवनंतपुरम (99.91%) जिला अव्वल आया है, दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा (99.04%) जिला है। वहीं, तीसरे स्थान पर चेन्नई (98.47%) ने जगह बनाई है। इस बार सीबीएसई ने टॉपर के नाम नहीं जारी किए हैं। बोर्ड ने इसकी जानकारी पहले ही दी थी। 

वेबसाइट से कैसे चेक करें रिजल्ट

1 .. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in विजिट करें।

2 .. इसके बाद ‘CBSE board results’ लिंक पर क्लिक करें।

3 .. अगली विंडो में 10वीं या 12वीं का लिंक पर क्लिक करें।

4 .. इसके बाद अपने सभी जरूरी क्रेडेंशियल सब्मिट करें।

5 .. इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने रिजल्ट को आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स