प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से करेंगे नामांकन,  12 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और 18 केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल।  

लोकसभा चुनाव 2024 में आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन करेंगे। वो तीसरी बार वाराणसी से बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में 11 बजे के बाद अपना नामांकन करेंगे। बीजेपी उनके नामांकन के दौरान पूर्वांचल में एक बड़ा संदेश भी देना चाहती है। अपने नामांकन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार की शाम बीएचयू गेट के सामने स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की थी। बीएचयू से बाबा काशी विश्वनाथ तक आठ किलोमीटर के रोड शो में करीब पांच लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। बीजेपी दावा कर रही है कि ये अब तक का सबसे सफल रोड शो है। ये रोड शो 2:30 घंटे में पूरा हुआ। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन को एक मेगा इवेंट कहें, तो गलत नहीं होगा। लगभग 12 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और 18 केंद्रीय मंत्री पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने जा रहे हैं। इस पल को यादगार बनाने की पूरी तैयारियां हो गई हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अप्रैल 2014 को वाराणसी से पहली बार नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 26 अप्रैल 2019 को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव से आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अभिजित मुहूर्त में 11 बजकर 55 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स