टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए विज्ञापन हुए जारी, बीसीसीआई ने रखी ये शर्तें?
टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच के पद की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ संभाल रहे हैं। लेकिन राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म होने जा रहा है। ऐसे में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। नए हेड कोच का कार्यकाल साढ़े तीन साल का होगा। नया कोच एक जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक ये जिम्मेदारी संभालेगा। हेड कोच पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई है। बीसीसीआई ने विज्ञापन में कुछ शर्तों का जिक्र किया है और बताया है कि हेड कोच बनने के लिए अप्लाई कर सकता है।
बीसीसीआई ने रखी ये शर्तें
दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के साथ बड़ी जिम्मेदारियां और दबाव आएंगें और ऐसे में बोर्ड ने सही कोच नियुक्त करने के लिए कई शर्तें रखी हैं। इसके मुताबिक,
1 .. कैंडिडेट कम से कम 30 टेस्ट मैच या 50 वनडे मैच खेला हुआ होना चाहिए।
2 .. या कम से कम 2 साल तक किसी फुल मेंबर टेस्ट खेलने वाले देश का हेड कोच होना चाहिए।
3 .. किसी एसोसिएट मेंबर टीम/किसी IPL टीम या फिर ऐसी ही किसी लीग या फर्स्ट क्लास टीम या फिर किसी देश की A टीम का 3 साल तक कोच रहा हो।
4 .. या BCCI के कोचिंग का लेवल-3 सर्टिफिकेट होल्डर हो।
5 .. और 60 साल से कम उम्र का होना चाहिए।
सूचना के अनुसार हेड कोच राहुल द्रविड़ को बतौर फीस करीब 10 करोड़ रुपये सालाना मिल रहे हैं। वहीं, नए हेड कोच की सैलरी अभी फिक्स नहीं है। बीसीसीआई ने बताया है कि इस बार वह कैंडिडेट से नेगोसिएशन करेंगे और अनुभव के आधार पर ही सैलरी तय होगी।
















































































Leave Your Message