हुमा कुरैशी पहुंची दरगाह, फिल्म 'जॉली एलएलबी 3'  की कामयाबी के लिए मांगी दुआ।  

हुमा क़ुरैशी हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। भारत में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्मों में दोनों ने पति- पत्नी का किरदार निभाया था। अब अक्षय और हुमा एक बार फिर जॉली एलएलबी 3 में साथ नजर आएंगे। हुमा कुरैशी ने जॉली एलएलबी 2 में पुष्पा पांडे नाम का किरदार अदा किया था। अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस कॉमेडी फिल्म के दो सीजन आ चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अजमेर में हो रही है। सेट से कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर पहले ही सामने आ चुकी हैं जो धमाल मचा रही है। इस बीच 'जॉली एलएलबी 3' की पुष्पा पांडे यानी हुमा कुरैशी ने हाल ही में अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज में हाजरी लगाई है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दरगाह से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

शूटिंग के बीच हुमा कुरैशी ने आज, 13 मई को कुछ समय पहले अजमेर शरीफ का दौरा किया है। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजमेर शरीफ की अपनी पवित्र यात्रा की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। अभिनेत्री फिलहाल अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए अजमेर में ही हैं। बिजी शेड्यूल के बीच भी अभिनेत्री ने दरगाह में आशीर्वाद लेते हुए फिल्म 'जॉली एलएलबी 3'  की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स