स्टाइलिश और फैशन के साथ -साथ सेहत के लिए भी जरुरी हैं सनग्लासेस का इस्तेमाल।
गर्मी के दिनों में धूप में निकलने पर आंखों में जलन और आंखें लाल होने लगती हैं। इन बातों को मामूली समझकर लोग ध्यान नहीं देते, जबकि इन पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। गर्मी के दौरान यदि हम घर से बाहर निकल रहे हैं तो हमें अच्छी क्वालिटी का धूप का चश्मा लगाना चाहिए। खासकर जब बाइक पर हों तो हेलमेट के साथ चश्मा लगाना भी जरूरी होता है, ताकि डस्ट आंखों में न जा सके। सनग्लासेस हमेशा से ही एक स्टाइल का सिंबल रहा है, जबसे सनग्लासेस का ईजाद हुआ है लोग इसे फैशन के तौर पर ही लगाते हैं। ज्यादा कूल औऱ स्मार्ट लगना है तो लोग गॉगल का ही सहारा लेते हैं। आज कल के फैशन के दौर में हर कई व्यक्ति स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना चाहता है। जिसके लिए वो अपने स्टाइल को समय समय पर चेंज करता रहता है। सनग्लासेस लगाने से लोग बेहद स्टाइलिश नज़र आते है साथ ही यह सेहत में लिए भीं फायदेमंद होता है। सनग्लासेस हमारी आँखों को ठंडक प्रदान करता है व तेज़ धुप से हमारी आँखों को सुरक्षित रखता है। और सनग्लासेस का प्रयोग करने वाले दिखने में बेहद स्टाइलिश लगते है।
सनग्लासेस लगाने के फायदे
1 .. सूरज की तेज रोशनी में माइग्रेन का सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है, इससे बचने के लिए आप अच्छी क्वालिटी का सनग्लासेस पहन सकते हैं। अगर आप धूप का चश्मा ले रहे हैं तो गहरे रंग के लेंस को चुने और अच्छी क्वालिटी का सनग्लासेस खरीदें।
2 .. यह बादलों के मौसम में भी यूवी किरणों को आंखों के अंदर जाने से रोकता है, रेटिनल क्षति, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा को रोकता है।
3 .. लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से आंखों के आसपास की त्वचा को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए, यह उसे भी रोकता है।
4 .. यह प्रदूषण और धूल के सीधे संपर्क में आने से रोकता है और आंखों की सतह को स्वस्थ रखता है।
5 .. सनग्लासेस लगाने से आँखों को ठंडक मिलती है और आँखे ख़राब होने से बचती है तेज धुप में घर से भर निकलने से पहले हमे सनग्लासेस जरूर लगाने चाहिए।
















































































Leave Your Message