हिंदुत्व, हिंदूवाद का मुद्दा गहरा है, 'उलझन बड़ी पर सुलझन छोटी है'
विश्व हिन्दू परिषद् का एजेंडा क्या है?
हिंदू और हिंदुत्व आज पूरे विश्व में अपने भारतीयता का प्रतीक है। भारत राष्ट्र हिंदुत्व के बगैर अब जाना नहीं जाता है। विश्व हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म के बारे में संदर्भ देने के लिए शुक्रवार को ‘हिंदुत्व’ और ‘हिंदू धर्म’ शब्दों को अपनाया गया। इसके साथ ही हिंदूवाद शब्द को त्यागने का कारण देते हुए कहा कि, यह शब्द दमन और भेदभाव को दर्शाता है।
तीसरी विश्व हिंदू कांग्रेस WHC के बैंकॉक घोषणापत्र के मुताबिक, हिंदुत्व शब्द बिलकुल ठीक बैठता है। WHC के विचार-विमर्श के पहले दिन के अंत में अपनाए गए घोषणापत्र में कहा गया, ‘हिंदू धर्म शब्द में पहला शब्द अर्थात् हिंदू एक असीमित शब्द है। यह उन सभी का प्रतीक है जो सनातन या शाश्वत है। और फिर धर्म है, जिसका अर्थ है वह, जो कायम रखता है।’
घोषणापत्र में कहा गया है कि इसके विपरीत, हिंदूवाद (हिंदुइज्म) पूरी तरह से अलग है क्योंकि इसमें ‘इज्म’ जुड़ा हुआ है, जो एक दमनकारी और भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण या विश्वास के रूप में परिभाषित शब्द है। इसमें कहा गया है, ‘इसी वजह से हमारे कई बुजुर्गों ने हिंदूवाद की तुलना में हिंदुत्व शब्द को प्राथमिकता दी, क्योंकि हिंदुत्व अधिक सटीक शब्द है, इसमें हिंदू शब्द के सभी अर्थ शामिल हैं। हम उनसे सहमत हैं और हमें भी ऐसा ही करना चाहिए।’
यह घोषणापत्र ऐसे समय अपनाया गया है, जब कुछ समय पहले DMK नेताओं ने ‘सनातन का उन्मूलन’ विषय पर एक सेमिनार में सनातन धर्म के बारे में कुछ विवादास्पद बयान दिए थे। घोषणापत्र में कहा गया कि 'हिंदुत्व कोई जटिल शब्द नहीं है और इसका सीधा सा मतलब हिंदू से संबंधित है।' इसमें कहा गया, ‘अन्य लोगों ने विकल्प के तौर पर ‘सनातन धर्म’ का इस्तेमाल किया है, जिसे संक्षिप्त में अक्सर सनातन कहा जाता है। यहाँ सनातन शब्द हिंदू धर्म की शाश्वत प्रकृति को संकेत करने वाले विशेषण के रूप में काम करता है।’
‘राजनीतिक एजेंडे और व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से प्रेरित कई नेता भी उस समूह में शामिल हो गए हैं, और कटुता के साथ सनातन धर्म या सनातन की आलोचना कर रहे हैं। हमें हर हिंदू तक पहुंचना होगा, संपर्क साधना होगा। सभी हिंदू मिलकर दुनिया में सभी से संपर्क साधेंगे। हिंदू ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ रहे हैं और दुनिया के साथ जुड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’
















































































Leave Your Message