गर्मियों में पेठा खाने से मिलते है गज़ब के फायदे जाने कैसे?
पेठा उत्तर भारत की एक पारदर्शी नरम मिठाई है। आमतौर पर आयताकार या बेलनाकार आकृति का यह व्यंजन, एक विशेष सब्जी, सफ़ेद लौकी या सफेद कद्दू, या बस पेठा से बनाया जाता है। आगरा नगर से संबंधित होने के कारण इसे अक्सर आगरा का पेठा भी कहा जाता है। हालांकि पेठा कभी भी कहीं भी आसानी से मिल जाता है। न खराब होने का झंझट और न ही इसे स्टोर करने के लिए फ्रिज की जरूरत। गर्मी के दिनों में आप पेठा जरूर खाएं। खाने के बाद मीठा खाने का जी करे तो पेठा अच्छी और हेल्दी स्वीट डिश है। खासतौर से गर्मी के दिनों में पेठा पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। बर्फ के टुकड़े जैसा दिखने वाला पेठा शरीर के लिए बर्फ जैसा ही काम करता है। पेठा में एक-दो नहीं बल्कि कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में पेठा मदद करता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन की मानें तो पेठा गर्मी में पेट के अल्सर, टाइप 2 डायबिटीज, इन्फ्लेमेशन और कई दूसरी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। पेट और पाचन के लिए भी पेठा अच्छा माना जाता है।
जानिए क्यों इतना फायदेमंद है पेठा?
1. वजन घटानेः अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो पेठा आपकी मदद कर सकता है। पेठे में एनोरेक्टिक्स गतिविधि पाई जाती है, जो भूख को शांत रख सकता है। पेठे के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
2. कब्जः गैस और कब्ज की समस्या में पेठे का सेवन काफी असरदार माना जाता है। पेठे में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव व एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो गेस और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
3. तनावः सफेद पेठे को तनाव जैसी समस्या को कम करने के लिए जाना जाता है। पेठे का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी मानसिक समस्या से राहत मिल सकती है साथ ही सेंट्रल नर्वस सिस्टम और याददाश्त को सुधारने में भी मदद कर सकता है।
4. आंखोंः पेठा आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पेठे में कई ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। पेठे के सेवन से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है।
5. इम्यूनिटीः पेठे को आयुर्वेद में इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। पेठे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।
















































































Leave Your Message