स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने?

खतरों के खिलाडी 14 लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ये शो सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक रहा है। रोहित शेट्टी के शो में जाने वाले स्टार्स के बारे में कई तरह की खबरें आई हैं। गशमीर महाजनी ने पुष्टि की थी कि वह शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही शो की तैयारी शुरू कर दी है। आखिरकार मेकर्स ने भी खुलासा कर दिया है की इस बार शो में रोहित शेती की खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी और अदिति शर्मा की पुष्टि हो गई है। अदिति शर्मा ने शो में शामिल होने को लेकर कहा 'मुझे 'खतरों के खिलाड़ी' के साथ नई चीजें करने का मौका मिला है। अब, जैसे ही मैं खतरों के खिलाड़ी में कदम रखूंगी, दर्शकों को मेरा एक ऐसा नया रूप दिखाई देगा जो काफी हद तक अनदेखा रहा है। वहीं करण वीर मेहरा ने भी शो से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं 'खतरों के खिलाड़ी 14' की एड्रेनालाईन-पैक सवारी का हिस्सा बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। नियति फतनानी ने कहा,खतरों के खिलाड़ी का नया सीज़न रियलिटी शो के साथ मेरी शुरुआत होगी।  मुझे विश्वास है कि ये शो मुझे अपने डर पर काबू पाने आगे बढ़ने का सही मौका देगा। 

इसी के साथ बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार ने भी आखिरकार शो करने का फैसला कर लिया है। इसके अलावा स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के लिए आशीष मेहरोत्रा, मनीषा रानी, ​​मन्नारा चोपड़ा, निमृत कौर अहलूवालिया और कई सितारों से संपर्क किया गया है। अब देखना ये होगा की शो की ओपनिंग में इनमे से कोनसा स्टार देखने को मिलता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स