उत्तर-प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ को 'एम्स' में कराया भर्ती। 

उत्तर-प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ की अचानक तबियत को लेकर एम्स में कराया भर्ती। उन्हें अभी जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। उन्हें भर्ती किए जाने की पुष्टि एम्स के पीआरओ ने की। इससे पहले बीते दिनों मदर्स डे पर सीएम योगी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां को याद किया था। सीएम योगी ने मां का पौर छूते हुए वो तस्वीर शेयर की थी। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया पर वो तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हम सभी की प्रथम पाठशाला, परिवार की समृद्धि का आधार, सेवा, त्याग और ममत्व की प्रतिमूर्ति समस्त मातृशक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

सीएम योगी की माँ की आयु 85 वर्षीय है और नाम सावित्री देवी है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है। इस दौरान एम्स के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि 60 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों को जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर्स आकर खुद उनका चेकअप करते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स