आईपीएल 2024 में बना छक्कों का नया 'महारिकॉर्ड', देखकर सब रह गए हैरान।  

आईपीएल 2024 के इस सीजन में कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इसी साल बना है। वहीं, अब छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड भी टूट गया है। आईपीएल 2024 में अभी तक इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिले थे। चौंकाने वाली बात ये है कि इस सीजन में अभी भी 6 लीग मैच बाकी है और फिर प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। ऐसे में ये आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है। आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 12 मैचों में 35 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली इस बार 33 छक्के लगा चुके हैं। सुनील नारायण 32 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और रियान पराग के बल्लों से अभी तक 31-31 छक्के देखने को मिले हैं। दूसरी और शिवम दुबे, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और निकोलस पूरन ने 28-28 छक्के लगाए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 20 छक्के जड़े। इसी के साथ आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2023 में 1124 लग थे। लेकिन इस बार लीग स्टेज में ही ये आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, आईपीएल के 17 सीजन में ये सिर्फ तीसरा ही मौका है जब 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
1 .. 1125 छक्के - 2024 
2 .. 1124 छक्के - 2023
3 .. 1062 छक्के - 2022
4 .. 872 छक्के - 2018
5 .. 784 छक्के - 2019 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स