प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का आज मुंबई में भव्य रोड शो,  शाम 6 बजे से होगा शुरु।  

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज 15 मई को मुंबई पहुंचने वाले हैं। मुंबई में उनका भव्य रोड शो होने वाला है। पीएम मोदी का रोड शो मुंबई में घाटकोपर इलाके में शाम 6 बजे शुरु होगा, जिस इलाके में पीएम मोदी का रोड शो है, ये उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और यहां से भाजपा के मिहिर कोटेचा उम्मीदवार है। पीएम मोदी के तकरीबन 4 किलोमीटर के रोड शो के 7 पड़ाव है। ये रोड शो घाटकोपर के LBS रोड स्थित अशोक सिल्क मिल से शुरू होकर श्रेयस सिनेमा, सर्वोदय सिग्नल, सीआईडी ऑफिस, सांघवी स्क्वॉयर, हवेली ब्रिज से होता हुआ पार्श्वनाथ चौक पर समाप्त होगा। सबसे पहले पीएम मोदी दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र के नाशिक में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वो कल्याण लोकसभा पहुंचकर शाम साढ़े 4 बजे एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अशोक सिल्क मिल पर पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का माल्याअर्पण करेंगे, जिसे गेंदे के फूलो से सजाया जा रहा है। फिलहाल सब ढककर रखा गए है और पुलिस की सुरक्षा पुख्त है। सुरक्षा को देखते हुए रास्ते के दोनों तरफ बेरिकेटिंग की जा रही है। गेंदे के फूलो से सजाया जा रहा है। जगह-जगह 30 फिट के बालासाहेब ठाकरे और पीएम मोदी के कट आउट लगाए गए है। ट्रैफिक पोलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए पूरी सड़क को दोपहर 2 बजे से रात 10 तक बंद किया है। सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया हुआ है और साथ ही पुष्टि की गयी है की इस रोड शो के चलते किसी को भी किसी भी परेशानियों का सामना न करना पढ़े। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान हो रहा है। मुंबई की सभी छह संसदीय सीट पर आखिरी चरण में 20 मई को मतदान होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स