कानपुर में दी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी।  

उत्तर -प्रदेश के कानपुर में दी दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल द्वारा दी गयी है धमकी  जिसके बाद से ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। साथ ही धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए  है। और पूरे इलाके की जांच की जा रही है। कानपुर के दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद स्कूलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इन सभी स्कूलों की जाँच की जा रही है। पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। 

स्कूलों में धमकी के बाद परिजनों इसे लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही उन्हें इसकी खबर लगी वो भी स्कूल पहुंचने लगे। इन स्कूलों में माता-पिता को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद बच्चों को स्कूल से सुरक्षित निकाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। स्कूलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों दिल्ली के सौ से ज्यादा स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी दी गई थी, तो वहीं दो दिन पहले ही लखनऊ के भी तीन स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ये तमाम धमकियां रूसी सर्वर से जनरेट की गई है। हालांकि जांच के दौरान ये तमाम धमकियां अफवाह निकली हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ईमेल रूस के सर्वर से जेनरेट हुआ है। अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी स्कूलों को एहतियातन अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स