फिल्म 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, फैंस की बड़ी एक्साइटमेंट।
कार्तिक आर्यन भारतीय अभिनेता हैं, जो कई हिन्दी बॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत वर्ष 2011 में शुरू की। यह प्यार का पंचनामा नामक एक हिन्दी फिल्म थी, जिसमें यह रजत नामक लड़के का किरदार निभा रहे थे। इन्होने बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम किया है पर पहचान इनको सोनू के टीटू की स्वीटी से मिली उसमे इनकी बेहतरीन एक्टिंग देख कर लोग इनके दीवाने हो गए थे। अब कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। लंबे वक्त से एक्टर की डाइट के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म के लिए न सिर्फ कार्तिक ने खास डाइट ली बल्कि मीठा खाना भी छोड़ दिया था। इसके अलावा उन्होंने रेसलिंग की कड़ी ट्रेनिंग भी की थी। अब फिल्म 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन का पहला लुक सामने आ गया है।
फिल्म के पहले पोस्टर में कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जा सकता है। एक्टर को 'चंदू चैंपियन' बने देख फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के जॉइन्ट प्रोडक्शन में बनी, फिल्म 'चंदू चैंपियन', इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होने वाली है। पोस्टर में मसक्यूलर कार्तिक आर्यन को मिट्टी में लथपथ होकर दौड़ लगाते देखा जा सकता है। उनका लुक इतना अलग है कि उन्हें फोटो में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। कार्तिक आर्यन के पहले लुक से साफ है कि उन्होंने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कितनी मेहनत की है।
















































































Leave Your Message