अंकिता लोखंडे हुई ट्रॉल्लिंग का शिकार, शॉर्ट्स पहनकर पहुंची मंदिर।
अंकिता लोखंडे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। टीवी के बाद अब बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटीं अंकिता लोखंडे एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले दिनों अंकिता बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा में थीं, शो में वह अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ पहुंची थीं। रियेलिटी शो में दोनों के बीच लगातार खिट-पिट देखने को मिली। अब अंकिता अपने एक लेटेस्ट वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री को शॉर्ट्स पहने एक मंदिर के बाहर देखा जा सकता है। शॉर्ट्स पहनकर मंदिर जाने पर अंकिता लोखंडे खूब ट्रोल हो रही हैं
मुंबई में एक मंदिर से बाहर निकलते हुए अंकिता का एक वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में अंकिता ने बैगी टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ था और माथे पर नारंगी रंग का तिलक लगाया हुआ था। वहीं एक्ट्रेस ने अपने एक हाथ में प्लास्टर चढ़वाया था, जिसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके हाथ में चोट लगी है।अब अंकिता शॉर्ट्स पहनकर मंदिर जाने के अपने फैसले को लेकर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को एक्ट्रेस का यूं छोटे कपड़े पहनकर मंदिर जाना रास नहीं आया और अभिनेत्री को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- 'क्या कपड़े पहने हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर कौन आता है?' एक और यूजर ने लिखा- 'संस्कार कहां गए इनके लोगो को अंकिता का यह स्टाइल पसंद नहीं आया और उन्हें लोगो की ट्रॉल्लिंग का सीकर होना पढ़ रहा है।
















































































Leave Your Message