एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने 'राखी सावंत' कि बीमारी को बताया पब्लिसिटी स्टंट।  

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर राखी सावंत की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वह अस्पताल के बिस्तर में लेटी नजर आई थीं। इन फोटोज को देखने के बाद राखी के फैंस काफी परेशान हो गए। दरसल राखी सावंत को मंगलवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद राखी की अस्पताल से तस्वीर सामने आई। राखी के पूर्व पति रितेश कुमार ने अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट दिया था। लेकिन, अब राखी के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया है कि राखी ड्रामा कर रही हैं। आदिल के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ऐसा कर रही हैं।  

आदिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा- 'मैंने समाचार देखा, जिसमें कहा गया कि राखी सावंत को दिल की बीमारी है। उनके तथाकथित पति रितेश ने कहा डॉक्टर्स का कहना है कि अभी भी कैंसर होने की भी संभावना है। लेकिन, एक साल पहले मैंने उनके सारे टेस्ट कराए थे। उनकी एक सर्जरी भी करवाई थी, तब वो पूरी तरह ठीक हो गई थी। ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी।' 'कोर्ट की तारीख नजदीक आ रही है। अगर कोई पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं तो कोर्ट क्या जनता, हर एक इंसान आपको देऱ रहा है। इससे ज्यादा घिनोनी कोई चीज नहीं हो सकती है। अगर सच में आप बीमार हो तो मैं दिल से दुआ करता हूं कि आप जल्दी से ठीक हो जाएं। मैं एक अच्छा इंसान हूं और मैं किसी का बुरा नहीं चाहता।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स