अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, साथ ही कह डाली यह बड़ी बात।
लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव को लेकर राजनीति तेजी से गर्मा रही है। आज शुक्रवार को अमित शाह ने राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर टिप्पणी की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री ने शराब घोटाले को लेकर बात कही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कई लोगों को बड़ी बोतल दिखानी पड़ेगी। वहीं, कांग्रेस पर भी तीखे वार किए। दरअसल, एक न्यूज एजेंसी में इंटरव्यू देने के दौरान कहा कि ‘एक मतदाता के तौर पर मेरा मानना है कि वे जहां भी जाएंगे, लोग शराब घोटाले को याद करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखानी पड़ेगी। साथ ही कुछ समय पहले अरविन्द केजरीवाल ने जेल से बहार आने के बाद एक रोड शो में बोला था की अगर 'आप मुझे वोट देंगे, तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’ इस वाले बयान पर गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘इससे बड़ी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना नहीं हो सकती। क्या सुप्रीम कोर्ट चुनावी जीत और हार पर फैसला करेगा?’
इस दौरान तथाकथित 'उत्तर-दक्षिण भारत विभाजन' को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, 'अगर कोई कहता है कि ये अलग देश है, तो यह बहुत आपत्तिजनक है। इस देश का अब कभी भी विभाजन नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता ने उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने की बात कही और कांग्रेस पार्टी इससे इनकार नहीं करती। देश की जनता को सोचना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा क्या है। पांच राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक को मिलाकर इन चुनाव में भाजपा सबसे बड़ा दल बनने जा रही है।
















































































Leave Your Message