बिना काम किये कैसे जी रही है, अमृता सिंह लक्ज़री लाइफ?

80-90 के दशक में अमृता सिंह अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दर्शको के दिलों पर राज करती थीं। हालांकि अमृता सिंह पिछले कईं सालों से फिल्में नहीं कर रही हैं। फिर कैसे वे घर बैठे हुए लग्जरी लाइफ जी रही हैं। चलिए यहां जानते हैं सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह की कमाई का जरिया क्या है? अमृता सिंह ने बेताब फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही थी और एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गई थीं। अमृता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया हालांकि शादी और फिर तलाक के बाद वे बेहद कम ही फिल्मों में नजर आईं. बिना फिल्में किए भी अमृता आलीशान जिंदगी जी रही हैं। दरअसल अमृता सिंह की मां रुक्साना सुल्तान थी। उन्होंने पंजाबी हिंदू शिविंदर सिंह विर्क से शादी की थी। इस जोड़ी के तीन बच्चे थे एक बेटा और दो बेटी। अमृता सिंह की मां काफी रईस खानदान से ताल्लुक रखती थी। अमृता सिंह ने अपने करियर के पीक पर 12 साल छोटे सैफ अली खान से 1981 में शादी की थी। हालांकि इनकी शादी ज्यादा टिक नहीं पाई और 2004 में इनका तलाक हो गया था। 

सैफ ने अमृता सिंह को तलाक के बाद बतौर एलिमिनी 5 करोड़ रुपये दिए थे। सैफ ने अमृता सिंह को तलाक के बाद अपना एक बंगला भी दिया था। इस बंगले में एक्ट्रेस अपने बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ रहती हैं।  इसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी अब फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं। सारा ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी कई मूवी हिट भी रही हैं। सारा अपनी एक फिल्म से 2 से 3 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलती हैं। वहीं सैफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान भी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। वे कई फेमस ब्रांड का भी विज्ञापन करते हैं और अच्छी कमाई भी कर लेते हैं। ऐसे में सारा और इब्राहिम घर का खर्चा उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर है

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स