हार्दिक पांड्या के कई गलत फैसलों से मुंबई इंडियंस को पहुंचाया नुक्सान ?

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है जिससे लोगो को काफी निराशा हुई है। मुंबई इंडियंस के 13 मैचों में महज 8 प्वॉइंट्स हैं, यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। लेकिन सवाल है कि मुंबई इंडियंस की टीम का हाल इतना बदतर कैसे हुआ? आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस का बेड़ा गर्क कैसे हुआ? दरअसल, इस सवाल के जवाब में क्रिकेट के जानकार अलग-अलग राय देते हैं, लेकिन ज्यादातर जानकारों का मानना है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी विवाद ने टीम की लुटिया डुबो दी। आईपीएल ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया। इससे पहले हार्दिक पांड्या 2 सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। हालांकि, इस ऑलराउंडर ने अपने आईपीएल करियर का आगाज मुंबई इंडियंस के साथ किया था। बहरहाल, मुबंई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान तो बना दिया, लेकिन इसके बाद माहौल बिगड़ना शुरू हो गया। मुंबई इंडियंस को करीब से जानने वाले लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला बिल्कुल गलत था, इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अनाधिकारिक तौर पर 2 गुट में बंट गए। हार्दिक पांड्या को कई मौकों पर लाइव मैच में फैंस ने निशाना बनाया। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी बड़ी परेशानी बनकर सामने आई। इसके अलावा रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी को ठीक से अंजाम देने में नाकाम रहे। ऐसा माना जाता है कि इस सीजन हार्दिक पांड्या के कई गलत फैसलों ने मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को धूमिल कर दिया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स