जाह्नवी कपूर की डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लोगो को श्रीदेवी की आई याद। 

जाह्नवी कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही' में सबको दिखने वाली है। वो इस वक्त जोर -सोर से फिल्म की प्रमोशन में लगी हुई हैं जो इसी साल 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला गाना हाल ही में रिलीज किया गया था और यह 'कभी खुशी कभी गम' के ट्रैक से शावा शावा के एक गाने का रीक्रिएशन था। इस बीच अब मिसेज माही बनीं जाह्नवी कपूर ने देखा तेनु गाने पर बहुत ही खूबसूरत डांस किया है जो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जाह्नवी कपूर का क्लासिकल डांस देख कुछ यूजर्स को श्रीदेवी की याद आ गई। वीडियो में जाह्नवी कपूर के एक्सप्रेशंस काफी जबरदस्त लग रहे हैं। पेस्टल कलर के अनारकली पहने जाह्नवी कपूर को अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के पहले गाने देखा तेनु पर बहुत ही खूबसूरत क्लासिकल डांस करते हुई दिखी गयी है। 

अपने डांस की वीडियो जाह्नवी कपूर ने अपने खुद के इंस्टाग्राम हैंडल पर दाल क्र शेयर की है जिसके बाद यह वीडियो सुर्खियों में छाई है और लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगो को काफी पसंद आ रही है। एक्ट्रेस का डांस ही नहीं उनके एक्सप्रेशंस भी फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। लोगो ने जाह्नवी की वीडियो देखकर बोला की उनकी वीडियो देखकर उनकी माँ की याद आ गयी है। इस डांस वीडियो को देख आप भी एक्ट्रेस की वाह वाही करने लगेंगे। जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स