स्वाति मालीवाला के मारपीट केस को लेकर वीडियो आया सामने, क्या है सचाई दिल्ली पुलिस करेगी पुष्टि। 

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट को लेकर धीरे-धीरे कई खुलासे सामने आ रहे है। स्वाति मालीवालके साथ कथित मारपीट के मामले में एक वीडियो सामने आया है .दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब स्वाति ने पुलिस को फोन किया था। वीडियो में एक महिला और एक पुरूष के बीच बातचीत हो रही है। कुछ और लोग भी हैं जो महिला से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन महिला बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। अब इस मामले में स्वाति मालीवाल को लेकर एक नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 13 मई को घटना वाले दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में स्वाति मालीवाल सीएम आवास के अंदर बैठी हैं जहां कुछ कर्मचारियों के साथ उनकी बहस होते दिखाई दे रही है। स्वाति जब ये गुस्से में कहती हैं तो वहां खड़े बाकी दो कर्मचारी, उनसे अनुरोध करते हुए दिखते हैं। वो कहते हैं, ''मैडम, हम आपसे अनुरोध कर रही हूं, हम आपको हंबली रिक्वेस्ट कर रहे हैं। इसपर स्वाति कहती हैं, ''मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है। पुलिस को आने दो फिर अब बात होगी। इसपर कर्मचारी कहता है कि,'पुलिस तो बाहर ही आएगी ना, यहां तक नहीं आएगी ना?'' जिसपर स्वाति कहती हैं, ''अब जो होगा, वहीं होगा।'' कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का अनुरोध करते हैं। जिसपर स्वाति कहती हैं, 'फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा..... वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। इस वीडियो को लगभग हर मीडिया न्यूज चैनल ने चलाया है।

इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने भी अपने जांच के संज्ञान में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, उन्होंने वीडियो को देखा है और वह इसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने भी ये पुष्टि नहीं की है कि ये वीडियो कब की है और कहां की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स