चुनावी संग्राम शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गाँधी आज दिल्ली में करेंगे चुनावी प्रचार।
लोकसभा चुनाव 2024 आज से दिल्ली में बड़े स्तर पर चुनावी संग्राम शुरू हो जाएगा। कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी आज 18 मई 2024 चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के लिए प्रचार करेंगे। वही दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार शाम 18 मई 2024 को उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पीएम मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह जनता को दिखेगा। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली के वक्त एसपीजी, दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग और स्थानीय पुलिस की फोर लेयर सिक्योरिटी मौजूद रहेगी। इतना ही नहीं रैली स्थल और उसके आस पास भीड़ को संभालने और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। रैली स्थल और उसके आसपास के इलाकों की स्कैनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा शनिवार को रैली से पहले स्निफर डॉग, बम स्क्वायड टीम स्कैनिंग करेगी। इस बीच, दिल्ली कांग्रेस के नेता अनिल भारद्वाज ने बताया कि राहुल गांधी शनिवार शाम 6 बजे अशोक विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक के कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली की घोंडा सीट से बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा कि “पीएम शनिवार को शाम 4 बजे डीडीए ग्राउंड, यमुना खादर में घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार एक रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।
















































































Leave Your Message