कान्स में अपने दूसरे दिन एक बार फिर 'ऐश्वर्या राय' ने बिखेरा जलवा।
फ्रांस में आयोजित हो रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में इन दिनों दुनियाभर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज से सेलेब्स अपने लुक से सुर्खी बटोर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की तमाम दिवाज भी कान्स में जलवा बिखेर रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय हर बार की तरह इस बार भी अपने कान्स लुक से हर किसी पर भारी पड़ रही हैं। कान्स में अपने दूसरे दिन एक बार फिर ऐश्वर्या राय अपने लुक से छा गईं। दिवा के जलपरी जैसे आउटफिट से लेकर अदाओं तक ने पूरी महफिल लूट ली थी। ऐक्ट्रेस इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि जिसने भी उन्हें देखा वो उनसे नजरें नहीं हटा पाया। बता दें कि ऐश्वर्या को चोट लगी हुई है और वे हाथ में प्लास्टर के साथ ही कान्स में अपना जलवा दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सेकंड अपीयरेंस में भी फाल्गुनी शेन पीकॉक का सिल्वर और ब्लू कलर का गाउन पहना था। ऐश्वर्या का ब्लू शिमरी गाउन बॉडी हगिंग था। ये बॉटम से फिशकट था और इसमें लॉन्ग ट्रेल थी और इसकी स्लीव्स भी इसके स्टाइल कोशेंट की यूएसपी थी। ऐश्वर्या के गाउन को फ्लफी टच दिया गया था और इसके लिए इसमें काफी ब्लिंग की डीटेलिंग की गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे ऐश्वर्या राय नीली परी हैं और उनके पंख भी हैं।
ऐश्वर्या अपने ब्लू-सिल्वर ब्लिंगी आउटफिट में काफी रॉयल लग रही थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी अदाएं दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐश्वर्या ने अपने ब्लू-सिल्वर डिटेलिंग वाले गाउन के साथ और ज्यादा ग्लैमर लगने के लिए थोड़ा बोल्ड मेकअप किया था। अपनी ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने आईशेडो भी ब्लू और सिल्वर अप्लाई किया था। साथ ही उन्होंने अपनी आखों को हैवी मस्कारा के साथ स्मोकी रखा था। उन्होंने पिंक शेड की लिप्स्टिक लगाई थी और अपने बालों को वेवी कर्ल्स के साथ ओपन छोड़ा था। वहीं अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल जूलरी कैरी की थी। ऐश्वर्या ने ड्रॉप ईयरिंग्स और एक ब्रेसलेट के साथ रिंग पहनी थी। ऐश्वर्या की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को ऐश्वर्या का दूसरे दिन का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया है।
















































































Leave Your Message