राघव चड्ढा पहुंचे सीएम केजरीवाल के घर, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने।  

आम आदमी पार्टी में आज कल सुर्खियों में छाई हुई है स्वाति मालीवाल के केस में अभी तक शांत नहीं हो पाया है और यह राजनीती मुद्दा बन गया है। इसी बिच अब खबर मिली है कि राघव चड्ढा सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले से राघव चड्ढा विदेश में थे। लेकिन अब वह वापस अपनी पार्टी में आ गए है। आम आदमी पार्टी किसी न किसी मुश्किल में फंसती रही है लेकिन उसके होनहार नेता राघव चड्ढा पार्टी के साथ सार्वजनिक मंच पर नहीं दिखाई दे रहे थे। जब भी उनकी गैरमौजूदगी का जिक्र होता था तो कहा जाता था कि वह विदेश में हैं। ऐसे में अचानक राघव का सीएम हाउस में पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। राघव चड्ढा पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें आप में एक ऐसे नेता के तौर पर जाना जाता है, जो आसानी से लोगों से मुलाकात के लिए समय दे देते हैं। 

स्वाति ने सीएम हाउस में उनसे मारपीट के आरोप लगाए हैं। हालही में स्वाति की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आई है। स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्हें कहां-कहां पर चोट लगी है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार स्वाति मालीवाल के शरीर पर दो जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पहली चोट बाएं पैर पर लगी हुई है। इस चोट का निशान 3*2 सेमी के आकार का है। वहीं दूसरी चोट के बारे में रिपोर्ट में लिखा गया है कि ये चोट दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगी हुई है। इस चोट का आकार 2*2 सेमी बताया गया है। इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट में किसी हथियार से मारपीट की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स