सोनाक्षी सिन्हा ने मनीषा कोइराला से क्यों मांगी माफी?
संजय लीला भंसाली सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ इन दिनों सुर्खियों में हैं। मल्टी स्टारर सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसके बाद से इस शो के तमाम कलाकारों की खूब चर्चा हो रही है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है। हीरामंडी’ में सोनाक्षी ने मां रेहाना और बेटी फरीदन का डबल रोल निभाया है। एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है। इन सब के बीच सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने सीरीज देखने के बाद मल्लिकाजान यानी मनीषा कोइराला से माफी मांगी थी।
सीरीज में सोनाक्षी और मनीषा कोइराला के बीच दुश्मनी का रिश्ता दिखाया गया है। हालांकि, एंड में दोनों अपने बीच नफरत भूलाकर एक हो जाती हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने स्क्रीन पर कैसे मनीषा कोइराला जैसी दिग्गज एक्ट्रेस संग दुश्मनी का रिश्ता बखूबी निभाया। सोनाक्षी ने कहा- मैं मनीषा कोइराला से प्यार करती हूं। पूरी सीरीज देखने के बाद मैंने उनसे माफी मांगी मेरी ये मजाल कहां से आई! वह अद्भुत हैं और यही खूबसूरती है कि आपके सामने इतना अच्छा अभिनेता है क्योंकि वे आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह मनीषा कोइराला हम देखते हुए बड़े हुए हैं, जिनके पास अमेजिंग काम है। मैंने सोचा कि मैं उनके सामने हूं, इसलिए बेहतर होगा कि मैं कुछ अच्छा करूं। एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करना बहुत अच्छा होता है, आप इसमें पूरी तरह शामिल होते हैं। मुझे मनीषा मैम के साथ काम करने में मजा आया है।
















































































Leave Your Message