विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के बारे में जरुरी बात, कब हुई इसकी शुरुआत?
हर साल 18 मई को दुनियाभर में विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है. ये दिन उन डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों को समर्पित है जो इसकी रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत हैं फिर चाहे वो शोध हो या टीके का निर्माण. इस दिन का उद्देश्य एचआईवी (HIV) संक्रमण और एड्स (AIDS) के प्रसार को रोकने के लिए एचआईवी टीकों (HIV Vaccines) की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
एड्स क्या है बीमारी
AIDS का फुल फॉर्म है 'एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंसी सिंड्रोम'। जिस व्यक्ति को AIDS की बीमारी होती है, उनके शरीर में वाइट ब्लड सेल्स डैमेज हो जाती है।व्हाइट ब्लड सेल्स के डैमेज हो जाने पर मरीज की स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है बता दें, व्हाइट ब्लड सेल्स को संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं के तौर पर जाना जाता है। व्हाइट ब्लड सेल्स के डैमेज हो जाने पर मरीज की स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है, सही समय पर इलाज न मिलने की दशा में व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है।
कैसे फैलती है बीमारी?
बिना प्रोटेक्शन लिए किसी के साथ सेक्स करने की स्थिति में एड्स फैलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। एक ही सिरिंज या सुई का इस्तेमाल अगर बार-बार किया जाए तो इससे भी संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। एचआईवी संक्रमित रक्त से दूषित सुई या चिकित्सक उपकरणों का इस्तेमाल किसी दूसरे पर करने से भी यह फैल सकता है। संक्रमित योनि स्राव, वीर्य और खुले घावों के संपर्क में आने से भी बीमारी फैल सकती है। संक्रमित महिला के शिशु को स्तनपान कराने से भी यह हो सकता है।
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस का महत्व
वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे एचआईवी वैक्सीन की जरूरत और इसकी रिसर्च पर प्रकाश डालता है। इस दिन, दुनिया भर में लोग एड्स से अपनी जान गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और वैश्विक स्तर पर इस बीमारी के प्रतिकूल प्रभाव पर प्रकाश डालते हैं। विश्व एड्स वैक्सीन दिवस एचआईवी/एड्स के बारे में शिक्षा और मिथकों को दूर करने का अवसर भी प्रदान करता है।
कब हुई थी AIDS वैक्सीनेशन डे की शुरुआत?
राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1997 में मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में एक भाषण दिया था, जिसमें कहा गया था कि एचआईवी को रोकने और इसे मिटा देने का एकमात्र तरीका एक टीका है। इसके बाद मई 1998 में पहली बार इस दिन को मनाया गया। इस दिन का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण और एड्स के प्रसार को रोकने के लिए एचआईवी टीकों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
















































































Leave Your Message