प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का ओडिशा के पुरी में रोड शो, पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।

लोकसभा चुनाव 2024 में आज  पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के बाद 25 मई और 1 जून को छठे और सातवें चरण का मतदान होगा। इसी बिच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा के लिए रोड शो किया है।रोड में शो में पीएम मोदी के साथ संबित पात्रा भी दिखाई दिए। प्रधानमंत्री के रोड की शुरूआत सोमवार को सुबह 8 बजे से हुईं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी यहां  भाजपा नेताओं के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरण में हो रहे हैं। ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर बारी-बारी से कुल 4 चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए 13 मई को मततदान हो चुका है। दूसरे चरण के लिए 20 मई, तीसरे चरण के लिए 25 मई और चौथे चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में भी पुरी सीट चर्चा के केंद्र में रहता है। आपको बता दें कि करीब 2 दशकों से भी अधिक समय से पुरी सीट नवीन पटनायक की बीजू जनता दल का गढ़ रहा है। हालांकि, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा के संबित पात्रा ने BJD के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। इसलिए भाजपा एक बार फिर से इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में खुद ही मोर्चा संभाले हुए हैं और ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। पुरी में रोड शो करने के बाद पीएम मोदी अनुगुल जाएंगे। जहां सुबह लकरीब साढ़े नौ बजे वह बीजेपी की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 11.30 बजे वह कटक में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स