आईपीएल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स ने 'महारिकॉर्ड' किया अपने नाम, नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में बनाई पहचान।
आईपीएल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया। और मैच न खेले जाने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। जिसके साथ ही प्लेऑफ की टॉप 4 टीमें भी तय हो गई। आईपीएल 2024 के अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले स्थान पर मौजूद है। केकेआर के आखिरी दो मैच बारिश के कारण रद्द हुए हैं। इसी के साथ केकेआर ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह ऐसान करने वाली पहली टीम बनी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास प्वॉइंट्स टेबल पर 20 अंक हैं। अन्य किसी भी टीम के पास इतने अंक नहीं हैं। वहीं नेट रन रेट के मामले में भी उनकी टीम काफी आगे है। उन्होंने +1.428 के शानदार नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि यह आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट नेट रन रेट है। अब तक किसी भी टीम का लीग स्टेज खत्म होने के बाद नेट रन रेट इतना शानदार नहीं रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने +1.107 के नेट रन रेट के साथ साल 2020 का लीग स्टेज खत्म किया था।आई पी एल 2024 के प्लेऑफ के लिए जिन चार टीमों ने क्वालीफाई किया है, उन टीमों ने कोलकाता नाइट राइजर्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम शामिल है। इन चार टीमों का इस सीजन प्रदर्शन काफी शानदार रहा। केकेआर की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं पहला क्वालीफायर मैच कोलकाता नाइट राइजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।
















































































Leave Your Message