राहुल गाँधी बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे रायबरेली, साथ ही पिपलेश्वर हनुमान जी के किए दर्शन।  

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर मतदान जारी है।  इस बड़ी खबर आयी सामने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे और यहां पिपलेश्वर हनुमान जी के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के बाद राहुल ने लोगों से मुलाकात की और फोटो भी क्लिक कराई। जहां वो पूजा अर्चना करते देखे जा सकता है। राहुल गाँधी को अचानक वह देखकर वह भारी संख्या में भीड़  इकट्ठा हो गयी जिसे संभलना मुश्किल था बाद में राहुल गाँधी ने सबके साथ वह फोटो क्लिक करवाई व उनलोगो से बात करी जिससे वहाँ  के लोग बेहद प्रस्सन हो गया थे। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी का भारतीय जनता पार्टी के नेता और योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से मुकाबला है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हैं। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है। इस सीट से उनकी मां सोनियां गांधी चार बार सांसद रही है इस बार राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर बरसों से कांग्रेस पार्टी की कब्जा रहा है। 

राहुल गांधी ऐसे समय में रायबरेली पहुंचे हैं जब कांग्रेस पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि कई बूथों पर मतदान के दौरान गड़बड़ियां हो रही है। पूजा के बाद राहुल गांधी यहां से बछरावां के बूथों पर गए और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बात की और ये जाना कि बूथों का क्या हाल है। यहाँ से होते हुए वो आगे हरचंदपुर विधानसभा से होते हुए पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स