सरिता विहार फ्लाईओवर से जुडी खबर आई सामने, अगले 2 महीनो के लिए रास्ता रहेगा बंद।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मथुरा रोड से रोजाना लाखों वाहन दिल्ली-फरीदाबाद के बीच आते हैं। यहां पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है, जिससे आए दिन यहां पर जाम बना रहता है। ऐसे में अब पीडब्ल्यूडी द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इस काम को पहले जून 2023 में करना था। पीडब्ल्यूडी ने हाल ही ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मांगी थी, जो कुछ शर्तों के साथ दे दी गई है। पहले 1 मई की तारीख निश्चित की गई लेकिन ये इस दिन भी नहीं हो सका। अब खबर है कि 10 जून से मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, जिसके बाद 60 दिनों तक ये फ्लाईओवर बंद रहेगा। गौरतलब है कि सरिता विहार फ्लाईओवर से हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में इसे बंद करने से बाकी रोड्स पर यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि यहां ये बात जरूरी है कि फ्लाईओवर को केवल एक ही दिशा में बंद किया जाएगा, दूसरी साइड खुली रहेगी और उस पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम 4 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले रास्ते की मरम्मत होगी। दूसरे चरण में इसी दिशा में बची हुई रोड पर मरम्मत होगी। वहीं तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने वाली रोड पर मरम्मत होगी। सरिता विहार फ्लाईओवर के बंद होने से दिल्ली से फरीदाबाद अप-डाउन करने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिससे वाहन चालकों को ज्यादा समस्या ना हो।
















































































Leave Your Message