आईपीएल 2024 में क्या 'विराट कोहली' ही एक बार फिर तोड़ेगे अपना रिकॉर्ड ?
विराट कोहली एक ऐसे खिलाडी है जिसके नाम सबसे जयदा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रिकॉर्ड के मामले में विराट कोहली ने अपनी अलग ही पहचान बनाई हुई है। 2016 के आईपीएल में कोहली ने 973 रन बनाए थे। अब तक कोई भी खिलाड़ी कोहली के इस रिकॉर्ड के करीब तक नहीं पहुंच सका है। वही अब आईपीएल 2024 में कोहली की शानदार फॉर्म देखकर यही लग रहा है कि वह खुद ही अपने इस रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आईपीएल 2024 में कोहली ने 14 मैचों की 14 पारियों में बैटिंग करते हुए 64.36 की औसत और 155.60 के स्ट्राइक रेट से 708 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकल चुके हैं। कोहली 59 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं। अगर बेंगलुरु फाइनल में पहुंचती है, तो कोहली के पास बैटिंग करने के लिए तीन पारियां और होंगी। अगली तीन पारियों में कोहली को 973 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 266 रन बनाने की दरकार होगी। सीज़न में कोहली जिस शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं, उसे देख यही कहा जा सकता है कि वह 266 रन तीन पारियों में आसानी से बना लेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली अपना रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।
इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसी और के नहीं बल्कि विराट कोहली के नाम ही दर्ज है। इस सीजन में लगातार छह मैच जीतकर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची है।अगर एलिमिनेटर में टीम को जीत मिली तो इसके बाद विराट कोहली को एलिमिनेटर 2 खेलने मिलेगा और अगर वहीं भी टीम जीती तो फाइनल में भी अपना दम दिखाएंगे। अगर तीन मैच विराट ने खेले तो वह अपने ही पुराने रिकॉर्ड तो तोड़ सकते हैं।
















































































Leave Your Message