सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स की जीत की '30वीं एनिवर्सरी' पर उनदिनों की यादो को किया ताज़ा।
सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 18 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने वाली को पहली भारतीय थीं। इस खास दिन को अब 30 साल पूरे कर लिए हैं। सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स की जीत की 30वीं एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने उनदिनों की यादो का ताज़ा किया है। 1994 में सुष्मिता सेन ने 18 साल की छोटी-सी उम्र में इतिहास रच दिया था। एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स का ताज पहली बार भारत लेकर आई थीं। उनकी इस जीत का जश्न पूरे देश ने मनाया था। आज 21 मई को सुष्मिता सेन की मिस यूनिवर्स की जीत ने 30 साल पूरे कर लिए है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और एक लंबा नोट लिखा। फोटो में 18 साल की यंग सुष्मिता सेन एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और उसे देखकर मुस्कुरा रही हैं। साथ ही बताया ये फोटो 30 साल पहले ली गई थी, जब मिस यूनिवर्स का ताज पहली बार भारत आया था।
सुष्मिता ने आगे कहा, "ये कमाल का सफर रहा था और अभी भी जारी है। हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद! कभी न खत्म होने वाले प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस को धन्यवाद। तीन दशक बीत गए और अभी आने बाकी हैं! दुनिया भर में मेरे सभी फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को पता है कि आप सभी ने मेरे जिंदगी में बदलाव लाया है और मुझे उन तरीकों से प्रेरित किया है जिनके बारे में आप कभी नहीं जान भी नहीं पाएंगे!! मैं प्यार महसूस करती हूं! !! शुक्रिया!!! शानदार सम्मान है ये!
















































































Leave Your Message