पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से लगा झटका, 31 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत।
दिल्ली मनी लांड्रिंग केस से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिल रही है राहत। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है। शराब घोटाले में जांच कर रही सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया था। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार को खत्म हो रही थी। ऐसे में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में वर्चुअली पेश किया गया। कोर्ट के जज कावेरी बावेजा ने हिरासत बढ़ाने का आदेश पारित किया। आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी इसलिए उन्हें अदालत में पेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 31 मई तक बढ़ा दिया है।उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले 14 महीनों से अधिक वक्त से न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी द्वारा उनके खिलाफ मामलों में जमानत की मांग की थी। कोर्ट में मनीष सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि वो 14 महीने से अधिक वक्त से न्यायिक हिरासत में हैं उन्हें जमानत मिलनी चाहिए लेकिन बार- बार ईडी उनकी जमानत का विरोध कर रही थी।
इस मामले में जांच एजेंसी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया था। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जबकि केजरीवाल को भी सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत दी थी। केजरीवाल चुनाव में प्रचार के लिए 1 मई तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्हें 2 मई को सरेंडर करना है।
















































































Leave Your Message