देसी गर्ल ने अपने लुक से 'बुल्गारी इवेंट' में लगाई आग।  

प्रियंका जोनस चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छाने वाली एक भारतीय अभिनेत्री है। इन दिनों वो इटली में हैं। जहां वह देर रात बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपने शानदार आउटफिट और नए हेयर स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बुल्गारी इवेंट में देसी गर्ल पूरे विदेशी अवतार में नजर आईं। उन्होंने क्रीम और ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस के साथ -साथ लोगो को उनका हेयर स्टाइल भी बेहद पसंद आ रहा है। देसी गर्ल के शार्ट हेयर उनपे खूब जच रहे है और शार्ट हेयर स्टाइल में वह बेहद सूंदर भी लग रही है। और सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका पर लोग जमकर तारीफो के फूल बरसा रहे है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए गले में डायमंड का नेकपीस पहना था और एक डायमंड रिंग भी पहनी हुई थीं। वहीं वोग अरेबिया के मुताबिक एक्ट्रेस का ये नेकलेस सर्पन्ति एटर्ना का है। प्रियंका का ये डायमंड नेकलेस 140 कैरेट का बताया जा रहा है जिसे बनाने में 2800 घंटे लगे थे। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने पैप्स के लिए भी जमकर पोज दिए। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने मौजूद कई और सेलेब्स के साथ भी खूब तस्वीरें क्लिक कराईं। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें को एक्ट्रेस ने हाल ही में अनाउंस किया था कि उन्होंने मोस्ट अवेटेड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्शन-कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फरहान अख्तर ने 2021 में इसकी अनाउंसमेंट की थी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स