अरविंद केजरीवाल को दिल्ली मेट्रो में धमकी भरे मैसेज देने वाला शख्स गिरफ्तार। 

दिल्ली के मुख्य मंत्री वह आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल हाल ही में जेल से बेल के जरिए बहार आए है। दरअसल, 19 मई को दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों और एक मेट्रो में केजरीवाले के खिलाफ धमकी भरे मैसेज लिखे गए थे। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। आप ने दावा किया था कि बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रच रही है। आप नेता अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर हार रही है, इससे बीजेपी घबरा गई है। इसलिए वह अलग अलग तरह से साजिश रचकर केजरीवाल को निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया था, जब केजरीवाल जेल में बंद थे, तब उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई और इसके लिए उन्हें कोर्ट तक जाना पड़ा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने वाला शख्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ नारे लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी धमकी लिखते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बरेली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अंकित गोयल है। आरोपी बेहद पढ़ा लिखा है और एक नामी बैंक में काम करता है। आरोपी किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं जुड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, लेकिन मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकती है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स