'सावि' के टेलर ने आते ही इंटरनेट पर मचाई धूम। 

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीता है। इनदिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'सावि' को लेकर चर्चा में छाए हुए है। ये फिल्म थ्रिलर-एक्शन से भरपूर है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टेलर रिलीज हुआ है। टेलर ने आते इंटरनेट पर धूम मचा दी है। रिलीज कर दिया गया है। सावी' के 1 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत दिव्या खोसला से होती हैं। जहां वह एक वीडियो रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप सब यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं, लेकिन यह पूरी कहानी नहीं है। इसके बाद ट्रेलर में दिखता है कि सावी यानी कि (दिव्या) अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहती हैं, लेकिन फिर हर्षवर्धन राणे जो इस फिल्म में उनके पति का किरदार निभा रहे हैं उन्हें पुलिस खून और ड्रग्स के इल्जाम में पकड़कर देश के सबसे बड़े जेल में बंद कर देती है। इसके बाद शुरु होती है सावी के स्ट्रगल की कहानी। वो अपने बेगुनाह पति को छुड़वाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा देती हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए वह लॉकअप तोड़ने का प्लान करती है, जिसमें उनकी मदद अनिल कपूर करते हैं।

अनिल कपूर कभी जोकर तो कभी बूढ़े आदमी के किरदार में नजर आते हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है कि वो अपनी पहचान छिपाने कि कोशिश करते हैं। वो अपने किरदार से हर्षवर्धन और दिव्या पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सावि के इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उन्हें अनिल कपूर की मदद मिलती है। वे कहते हैं कि उनके पास हर ताले की चाबी है। 'सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ' इसी महीने 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभिनय देव के निर्देशन में बनी इस मूवी को मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स