वेंकटेश अय्यर के बल्ले ने मैच में 'विनिंग पारी' खेलकर रचा इतिहास। 

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर की टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। इस क्वालीफायर मैच में 29 साल के वेंकटेश अय्यर के बल्ले से मैच विनिंग पारी देखने को मिली। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। वेंकटेश अय्यर ने इस मैच में 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 182.14 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्के जड़े। बता दें ये आईपीएल प्लेऑफ में वेंकटेश अय्यर का तीसरा अर्धशतक है और ये तीनों अर्धशतक लगातार तीन पारियों में आए हैं। इसी के बाद वेंकटेश अय्यर भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल प्लेऑफ की लगातार तीन पारियों में 50+ रन बनाए हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2021 प्लेऑफ में 2 अर्धशतक लगाए थे और अब इस सीजन में तीसरा अर्धशतक आया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 159 रन बनाए और उनकी टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद केकेआर के बल्लेबाजों ने काफी तेज शुरुआत की और सिर्फ 13.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 164 रन बना इस मैच को अपने नाम कर लिया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स