सुहाना के जन्मदिन के दिन जाने उनके जीवन में खेल से जुडी खास बात। 

बॉलीवुड के किंग खान यानि शारुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने पापा की तरह खूब पॉपुलर है। सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई में हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की थी और अब फिल्मों में आने के बाद से ही लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। आज सुहाना खान का जन्मदिन है। सुहाना खान आज 24 साल की हो गई हैं। सुहाना खान जब 13 साल की उम्र में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी तब वह अपने स्कूल के लिए फुटबॉल खेलती थीं। दरअसल, सुहाना धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ी हैं। वो अंडर 14 फुटबॉल टीम की कप्तान थीं। सुहाना ने उस दौरान एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने अपने भाई आर्यन को देखकर ताइक्वांडो सीखना शुरू किया। बाद में मैंने इंटर-स्कूल एथलेटिक मीट में भाग लेना शुरू कर दिया। मैंने फुटबॉल खेलना तीन साल पहले ही शुरू कर दिया था। लेकिन यह फुटबॉल है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मुझे सिर्फ खेल खेलना पसंद है। इस बात पर गहराई से बात करते हुए सुहाना खान ने कहा, 'मैं बड़ी होकर एक अभिनेत्री बनने के बाद भी खेल से जुड़ी रहना पसंद करूंगी।

अब सुहाना हीरोइन बन गई हैं। एक फुटबॉल खिलाड़ी से हीरोइन बनने का उनका सफर शानदार रहा है, जो गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाता है। सुहाना खान ने हाल में ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वो जोया अख्तर की ओटीटी रिलीज 'आर्चीज' में नजर आई थीं। अब जल्द ही सुहाना खान पापा शाहरुख खान के साथ सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स