आईपीएल 2024 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' को 'राजस्थान रॉयल्स' के खिलाफ करना पढ़ा हार का सामना।  

आईपीएल 2024 में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल का खिताब जीतने से चुक गई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन वह प्लेऑफ में अपना पहला ही मैच हार गई, जिसके चलते इस सीजन में उसका सफर खत्म हो गया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही थी। उसने शुरुआत 8 मैचों में से 1 मैच में ही जीत हासिल की थी। आईपीएल में ये चौथा मौका था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 5 या उससे ज्यादा मैच जीते। पिछली तीनों मौकों पर आरसीबी की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन इस बार वह फाइनल में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस टारगेट का पीछा 19 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अब राजस्थान रॉयल्स टीम का आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। ये मुकाबला 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम केकेआर से फाइनल में भिड़ेगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स