दीपिका पादुकोण बेबी बंप को लेकर हुईं ट्रोल, आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एकट्रेस में से एक है। इस साल इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। दीपिका-रणवीर ने इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर भारी नेगिटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब उनकी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट 'पठान' स्टार के समर्थन में सामने आई हैं। आलिया ने मॉम टू बी दीपिका पादुकोण पर भद्दे कमेंट करने ट्रोल्स पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अभिनेत्री 20 मई को मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपना वोट डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान दीपिका ने एक ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहना था। लेकिन, इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। हालांकि, उन्हें नेटिजन्स के एक वर्ग ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए और यहां तक कि उनके बेबी बंप को "नकली" तक कह दिया।
जिस पर आलिया भट्ट ने रिएक्शन दिया है। अपने पोस्ट में लिखा, डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उसने अपने शरीर या अपनी गर्भावस्था के बारे में आपकी प्रतिक्रिया नहीं मांगी। आपको उसके जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ये बंद करें।" इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है। आलिया ही नहीं उनकी बहनों पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक करते हुए दीपिका को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है।
















































































Leave Your Message