विद्या बालन के भोजपुरी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल।
विद्या बालन एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करती हैं। विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रील्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। मजेदार बात ये है कि उनके रील्स खूब वायरल भी होते है। इसी बीच अब हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए एक नया वीडियो शेयर किया है, वीडियो में विद्या बालन किसी से भोजपुरी में प्यार का इजहार करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले विद्या को उनके प्रेमी का फोन आता है और वो उनसे भोजपुरी में पूछता है कि करेजा एक साफ-सुधरा बात बताओं कि तुम हमसे कितना परसेंट प्यार करती हो? वहीं विद्या बालन भोजपुरी में ही बड़े ही मजेदार अंदाज में इस सवाल का जवाब देती हैं। वो कहती हैं कि - '72 परसेंट',फिर दूसरी ओर से पूछा जाता है कि सिर्फ 72 परसेंट क्यों 100 परसेंट क्यों नहीं? इसका जवाब देते हुए विद्या कहती हैं कि बाकी- 28 परसेंट जीएसटी भी तो कटेगा। इसके बाद वो भी मजेदार सा एक्सप्रेशन देकर फोन रख देती हैं।
विद्या बालन का ये मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इनके विडिओ को खूब पसंद कर रहे है और साथ ही अपना प्यार कमेंट द्वारा दिखा रहे हे। इस वीडियो में जिस तरीके से विद्या बालन ने अपने लुक को कैरी किया है उसमे भी वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है। वीडियो में विद्या बालन माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए, सर पर पल्लू रखे देसी अंदाज में कमाल की लग रही हैं। जिसको देखकर हर कोई उनकी तारीफ के फूल बरसा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
















































































Leave Your Message