प्रेग्नेंसी के दौरान भूल कर भी न खाये यह चीज़।

प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि आपकी हेल्थ सीधा आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर असर डालती है। गर्भवती महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान अपने सेहत का जरूर ख्याल रखना चाहिए क्योकि इसका सीधा असर बच्चे की सेहत पर पढ़ता है। इस दौरान उनको अपने स्वास्थ्य पर दुगना ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे समय में पॉजिटिव और स्ट्रेस-फ्री रहने के लिए कहा जाता है। प्रग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट को लेकर सबसे जयदा धयान देना चाहिए। एक हेल्दी और संतुलित डाइट लेकर आप खुद की और अपने होने वाले बच्चे की सेहत अच्छी रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि मां बनने वाली महिलाओं को कुछ फूड आइटम्स खाने से नुकसान हो सकता है? अगर नहीं! तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको प्रेग्नेंसी के 9 महीने के समय में बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान भूल कर भी न खाये यह चीज़ 

1 .. पपीता- प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमेस्टर के दौरान पपीते का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद एंजाइम 'पपेन' समय से पहले डिलीवरी का कारण बन सकता है। इसलिए मां बनने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

2 .. कॉफी- कॉफी या कॉफी से जुड़ी कोई भी ड्रिंक प्रेग्नेंसी के दौरान लेना बच्चे की ग्रोथ पर गलत असर डाल सकता है। ज्यादा कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन और बेचैनी होने जैसी दिक्कत भी हो सकती है।

3 .. शुगर- ज्यादा मात्रा में चीनी लेने से प्रेग्नेंसी के दौरान डाइबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। यह होने वाली मां और बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं होता है।

4  .. शराब- शराब पीना हमारे लिवर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता और प्रेग्नेंसी के दौरान इसे पीने से खतरा और भी बढ़ जाता है। शराब को प्रेग्नेंसी के समय लेना हानिकारक हो सकता है, जिससे बच्चे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। 

5 .. मीट अच्छी तरह पका हुआ ही खाएं- अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, तो सावधानी से और मीट को ढंग से पकाकर खाएं। इससे आपको इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, कच्चे अंडे से सैलमोनेला इन्फेक्शन का खतरा होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत खतरनाक हो सकता है।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स