प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी और नाहन में चुनाव प्रचार के साथ करेंगे रैली संबोधित।
लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल काफी गर्म है। इसके बिच प्रधानमंत्री नरेंद मोदी काफी जोरो -सोरो से चुनावी प्रचारो में जुटे हुए है। आज नरेंद मोदी हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर जाने वाले हैं। यहां पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और नाहन से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा विजय संकल्प रैली के लिए तैयार है। दोनों स्थानों पर पंडालों को सजाया जा चुका है और अब पीएम मोदी के आने का इंतजार हो रहा है। बता दें कि छठे चरण के चुनाव 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होने जा रहा है। बता दें कि दोनों ही स्थानों पर 40-40 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
पीएम मोदी की रैली मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होगी। मंडी में पीएम मोदी की यह तीसरी और नाहन में पहली चुनावी रैली होगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडी में पीएम मोदी चुनावी रैली कर चुके हैं। वहीं इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से 1200 पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। पीएम मोदी की यात्रा पर डीआईजी स्तर के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बता दें कि लोगों के आने-जाने को लेकर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। बता दें कि नाहन में पीएम मोदी 11 बजे और मंडी में दोपहर 1 बजे करीब पहुंचेंगे। मंडी में कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से है। वहीं नाहन से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप का सीधा मुकाबला कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कुशीनगर, बलिया और सोनभद्र में चुनाव प्रचार करेंगे।
















































































Leave Your Message