फैंस के लिए अच्छी खबर, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मुंबई पहुंचे शारुख खान। 

बॉलीवुड के खान शारुख खान की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिससे  फैंस को बुधवार को काफी बड़ा झटका लगा था। स लगातार अपने फेवरेट स्टार की तबीयत के बारे में जानने को बेताब थे। फैंस यह जानने के लिए बेताब थे की अब शारुख खान की तबियत कैसी है।  शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया था कि किंग खान की तबीयत अब ठीक है। अब किंग खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अभिनेता को गुरुवार की शाम ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और अब अभिनेता मुंबई पहुंच चुके हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी दी है। विरल भयानी ने मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट के बाहर की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि किंग खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से अहमदाबाद से मुंबई लौटे हैं। क्योंकि, शाहरुख को लू और डिहाईड्रेशन के कारण भर्ती कराया गया था, इसलिए सुपरस्टार को सूरज की तेज किरणों से बचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए थे। तभी एक शख्स छाता लिए नजर आ रहा है।

शाहरुख की तबीयत खराब होने के बाद पत्नी गौरी खान भी उनके साथ अस्पताल में ही थीं। केडी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, शाहरुख की तबीयत डिहाइड्रेशन के चलते खराब हुई थी। शाहरुख की दोस्त और अभिनेत्री जूही चावला भी अभिनेता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं, जिन्होंने किंग खान का हेल्थ अपडेट भी दिया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स