स्पेन से आई दर्दनाक खबर, रेस्टोरेंट की छत गिरने से कई लोगो की हुई मौत।
स्पेन के मैलोर्का से आई दर्दनाक खबर रेस्टोरेंट की छत ढह ने से दर्दनाक हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और 20 से जयदा लोह हुए घायल। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पाल्मा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि, संभावना है कि और भी लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। हादसे को लेकर पुलिस का कहना है की ऐसा संभव है की ज़्यदा वजन के कारण छत गिरी हो हालांकि, हादसे के कारणों की जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली कॉल रात करीब 8 बजे आई थी। आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आपातकालीन दल खोज और बचाव अभियान को अंतिम रूप दे रहे हैं और क्षेत्र को सुरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि कोई अभी भी फंसा हुआ है।
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि मैं पाल्मा के समुद्र तट पर हुई भयानक दुर्घटना के परिणामों पर करीब से नजर रख रहा हूं। स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारियों से बात की है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
















































































Leave Your Message