टी20 विश्व कप में अमेरिका ने रचा इतिहास, साथ ही बांग्लादेश को हराकर सीरीज़ की अपने नाम।
टी20 विश्व कप से पहले सहमेजबान टीम अमेरिका ने इतिहास रच दिया है। अमेरिका और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों में की टी20 सीरीज खेली जा रही थी। जिसमें अमेरिका ने बांग्लादेश को लगातार दूसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश की टीम के लिए टी20 विश्व कप से पहले इस तरह के फॉर्म में रहना काफी खतरे की घंटी है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप से पहले छोटी टीमों के साथ खेलने पर अपनी निराश व्यक्त की थी। शाकिब ने कहा थी इन टीमों के साथ टी20 विश्व कप की तैयारी अच्छे से नहीं हो पाएगी। अब अमेरिका जैसी टीम से सीरीज हार के बांग्लादेश टीम का आत्मविश्वास काफी नीचे चला गया है।
अमेरिका और बांग्लादेश टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसमें पहले दो मैच में जीत दर्ज करके अमेरिका ने सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है। अमेरिका ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी फुल नेशन देश को टी20 सीरीज में मात दी है। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बना दिए। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 138 रनों पर ही ढेर हो गई। जिससे अमेरिका ने 6 रनों से जीत दर्ज कर ली।
















































































Leave Your Message